फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ...तो पीड़ित महिलाओं ने मार डाला राजा

विज्ञापन
कुल्लू के लंकाबेकर में एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के रंगकर्मी नाटक प्रस्तु करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के कलाकारों ने रविवार शाम को लंकाबेकर में दुग्ध धेनु नाटक का मंचन किया। कलाकार केहर सिंह ठाकुर, रेवत राम विक्की, परमानंद, पिंकू, वैभव ठाकुर, सेजल आदि ने अपने अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। केहर सिंह ठाकुर की ओर से लिखित एवं निर्देशित यह नाटक पहाड़ी क्षेत्र की उन पीड़ित महिलाओं के संघर्ष और उस अत्याचारी राजा से बदले को दिखाता है जिसे उन औरतों के दूध की खीर खाने की आदत पड़ गई थी।
विज्ञापन

दूध के लालच में वह उन औरतों को तहखाने में रखता था। अंततः वही औरतें अन्य गांव वालों के सहयोग से लोकनाट्य हिरणातर जिसे स्थानीय बोली में हौरन कहते हैं, उसकी आढ़ में हिरण के मुखौटे पहने नाचते नाचते राजा के पास पहुंचती हैं और मौका पाते ही राजा को अपने साथ छुपा कर लाई दराटियों से सामूहिक हमला कर मार डालती हैं।
दर्शकों ने नाटक को खूब पसंद किया और प्रस्तुति को सराहा। मंच पार्श्व में आलोक और वस्त्र परिकल्पना मीनाक्षी की रही। पार्श्व ध्वनि संचालन शिवांगिनी और पायल का रहा। इस दौरान नगर परिषद कुल्लू के पूर्व उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी, वरिष्ठ रंगकर्मी चमन नेगी, प्रसिद्ध कवि अजेय, लगन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें