फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने क्वार्टर से उड़ाए गहने और नकदी

Mon, 05 Oct 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू में एक शख्स के कमरे से चोरी का मामला सामने आया है। चोर दिनदहाड़े उसके क्वार्टर से कैश और स्वर्ण आभूषण उड़ा ले गए। इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुनील नामक शख्स ने पुलिस में चोरी का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जब वह शाम को अपने क्वार्टर लौटा तो उसके कमरे से चालीस हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, मंगलसूत्र, दो सोने के टॉप्स और एक टैब चोर उड़ा ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लिहाजा, मुस्तैदी से काम करने पर पुलिस कुछ ही घंटों में इस केस को ट्रेस करने में कामयाब हो गई। सुराग के आधार पर अपर ढालपुर के गौरव और बिलासपुर के अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है। उनके अपना जुर्म कबूल करने के बाद उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा सामान और कैश भी बरामद कर लिया गया है। डीएसपी शिव चौधरी ने बताया कि वह जिला को क्राइम फ्री बनाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें