फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में दो दुकानों से चोरी, चार के ताले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। स्थानीय भुंतर बाजार में चोरों ने एक ही रात कई दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुराने पुल के साथ स्थित घई कॉम्प्लेक्स में चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़ दिए। घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला, जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। दुकानों के ताले और शटर टूटे देखकर बाजार में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, घई कॉम्प्लेक्स स्थित किरण गारमेंट्स से चोरों ने करीब 17 हजार रुपये की नकदी और कीमती कपड़े चुरा लिए। वहीं, शिवाय फैब्रिक्स दुकान से लगभग दो हजार रुपये की चिल्लर और छोटे नोट चोरी किए गए। इसके अलावा चार दुकानों के ताले तोड़े गए हैं।
चोरों ने बाजार की अन्य कई दुकानों के ताले भी तोड़े। घटना का पता चलते ही प्रभावित दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदात में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें