कुल्लू-मनाली को हाईवे पर ब्यास नदी के आए बरसात के पानी से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे अब छोटे और
कुल्लू से रायसन और मनाली के लिए बस सेवा फिर ठप
जिला मुख्यालय से समय-समय पर भुंतर तक चलती रहीं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपमंडल कुल्लू, बंजार और मनाली में दो हाईवे समेत संपर्क सड़कें बंद हैं। परिवहन निगम और निजी बसों की सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। इससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बाशिंदों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
बुधवार को एचआरटीसी और निजी बसों के करीब 300 रूट पूरी तरह से बंद रहे। अंतरराज्यीय बस अड्डा से महज भुंतर के लिए बसें कुछ-कुछ समय बाद जारी रहीं लेकिन अन्य सभी रूट पूरी तरह बंद रखे गए।
गत मंगलवार को एचआरटीसी और निजी बसें कुल्लू से मनाली की ओर रायसन तक दौड़ीं। भारी बारिश से ब्यास का जलस्तर बढ़ने से रामशिला के पास सड़क बह गई है। इससे दोबारा कुल्लू से मनाली की ओर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आईं। सरकारी और गैर-सरकारी नौकरीपेशा कर्मियों, मरीजों और आवश्यक कामकाज निपटाने शहरों की ओर आने वालों के लिए बारिश आफत बनी रही। उन्हें पैदल ही कई किलोमीटर का सफर जोखिम उठाकर करना पड़ा है। उधर, परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि बारिश और सड़कों की दशा ठीक न होने की वजह से बसों का संचालन करना संभव नहीं हैं, जहां सड़कें ठीक हैं, बसों को भेजा जा रहा है।