फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ठंडा हुआ मौसम, वायरल ने जकड़ लिए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में जून की गर्मी के बीच ठंड का अहसास हो रहा है। ऊंची चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बीते दो दिन बारिश हुई। सुबह-शाम ठंड होने के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा लोग जोड़ों के दर्द की समस्या से भी जूझ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मेडिसिन, सामान्य महिला एवं पुरुष, शिशु रोग और हड्डी रोग ओपीडी में 400 से अधिक मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। जिले के अस्पतालों में उपचार को आने वाला हर तीसरा व्यक्ति वायरल से ग्रसित है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। सामान्य ओपीडी में सर्दी-खांसी के मरीज आ रहे हैं। लगातार बढ़ रही शुष्क ठंड के चलते फिलहाल लोगों को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।
कुल्लू अस्पताल की जनरल ओपीडी में वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। महिला और पुरुष जनरल ओपीडी में प्रतिदिन करीब 200 से 250 के बीच मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। हालांकि, हड्डी रोग ओपीडी में भी 120 से 150 मरीजों का उपचार रोजाना किया जा रहा है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि गर्मी के दिनों में बारिश, अंधड़ और बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इससे लोग वायरल और जोड़ों के दर्द से ग्रसित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें