फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश से ब्यास और सहायक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा

Wed, 30 Jul 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में ब्यास नदी में बढ़े जलस्तर के बाद निरीक्षण करते मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ व उ
विज्ञापन
विधायक और उपायुक्त ने किया पलचान से क्लाथ का निरीक्षण
विज्ञापन

नदी किनारे रहने वाले लोगों से की अलर्ट रहने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के ऊपरी क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से ब्यास नदी और साथ लगते नालों में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया है।
नदी और नालों में बाढ़ जैसे हालत होने से नदी के किनारे रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मौके का दौरा किया। विधायक और उपायुक्त ने पलचान से क्लाथ तक हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया।
उन्होंने लोगों के मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट को देखते हुए ब्यास नदी और स्थानीय नालों से दूर रहने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि मनाली क्षेत्र में लगातार बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को अधिक सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों की अनुपालना करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को भी अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाहंग क्षेत्र के लोगों ने ब्यास नदी का तटीकरण करने कि मांग की ताकि जलस्तर के बढ़ने से पानी उनके घरों और दुकानों में न घुसे। उपायुक्त ने कहा कि राहत एवं बचाव दल हर स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं। इस अवसर पर एसडीएम मनाली रमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें