फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खुद के साथ मवेशियों को भी रिश्तेदारों के घर ले गए ग्रामीण

Thu, 02 Jan 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुधन को भी रिश्तेदारों के घर ले गए प्रभावित परिवार, मवेशियों के लिए रखी घास भी जली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार के तांदी अग्निकांड गांव के 33 परिवारों का सब कुछ छिन गया है। घर की छत के साथ उनके सपनों को भी आग ने धूमिल कर दिया है। अब सर्दी से बचने के लिए लोग अपने सगे-संबंधी और रिश्तेदारों के घर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लोग अपने साथ मवेशियों को भी जीप में डाल कर ले गए हैं। इसमें अधिकतर दुधारू गाय शामिल हैं। अब आग की चपेट में आने से सर्दी के लिए एकत्रित की घास भी पूरी तरह से जल गई है। अभी भी पांच से छह गाय और उनके बछड़े कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर हैं। प्रभावित लोगों ने अपने पशुधन को टेंट के साथ खेत में बांधकर रखा है। ग्रामीण देव राज नेगी ने कहा कि अग्निकांड का संकट ग्रामीणों के साथ पशुधन पर आ गया है। कहा कि वीरवार को कई परिवार अपने रिश्तेदार के यहां गए और मवेशियों को भी लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में सर्दी में मवेशियों के लिए रखी गई घास भी धू-धूकर जल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें