कुल्लू। चौथी डोगरा रेजिमेंट का 86वां रेजिंग डे समारोह रविवार को भुंतर के हाथीथान में मनाया गया। इसमें क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान रेजिमेंट की गौरवशाली सैन्य परंपराओं, शौर्य और देशसेवा में दिए गए योगदान को याद किया गया।
समारोह में सूबेदार मेजर, ऑनरेरी कैप्टन तेजा सिंह ठाकुर सहित कई पूर्व सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही। सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन बीआर चौहान, ऑनरेरी कैप्टन बाबू राम राणा, सूबेदार मेजर पुरषोत्तम चंद, सूबेदार मेजर सरवन कुमार, ऑनरेरी कैप्टन चौबे राम ठाकुर तथा सूबेदार उज्जैन सिंह राणा सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। समारोह में पूर्व सैनिकों की सेवाओं और योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में रेजिमेंट के प्रति सम्मान, भाईचारे और एकजुटता की भावना देखने को मिली। संवाद