फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली की वादियों में बढ़ने लगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी में सितंबर शुरू होते ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबारियों को अब आने वाले दिनों में कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। लेह और ट्रैकिंग पर जाने वाले पर्यटक ज्यादा होने से फिलहाल कारोबारियों को राहत नहीं मिली है। मालरोड सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहलपहल बढ़ने लगी है। मानसून के चलते 15 जुलाई से कुल्लू-मनाली में साहसिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि भी 15 सितंबर को पूरी हो जाएगी। इसके बाद प्रशासन की अनुमति और निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत पर्यटक विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन

साहसिक पर्यटन मनाली के पर्यटन कारोबार का अहम हिस्सा है। इसके शुरू होने से पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। साहसिक गतिविधियों के बंद रहने से इस सीजन में एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रतिबंध हटने के बाद रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने से पर्यटकों के लिए राहत होगी। हालांकि, गतिविधियां शुरू करने से पहले सुरक्षा व्यवस्था और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी होगा। सितंबर में मौसम सुहावना रहने के कारण मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी की संभावना है। होटल, टैक्सी, पर्यटन स्थल संचालक और साहसिक गतिविधियों से जुड़े कारोबारी अब आगामी दिनों में पर्यटन कारोबार में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कारोबारी चमन लाल ठाकुर, रोहित शर्मा, तेज सिंह आदि का कहना है कि सितंबर और उसके बाद आने वाला पर्यटन सीजन उनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। हनीमून के लिए भी पर्यटक मनाली आएंगे। 15 सितंबर के बाद मनाली में ठीकठाक रौनक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें