फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: परंपरागत पकवानों से महकेगी घाटी, मेहमानवाजी का चलेगा दौर

Wed, 14 Jan 2026 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला के मौहल में देवता का रथ बनाकर लोहड़ी मांगते बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। घाटी में लोहड़ी पर्व को लेकर दिनभर बाजारों में खूब रौनक बनी रही और खरीदारी का दौर चलता रहा। इसके साथ ही मकर संक्रांति को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह देखा गया। ऐसे में लोहड़ी के साथ-साथ लोग बाजार में मकर संक्रांति पर्व के लिए भी खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। मंगलवार को सुबह से ही बाजार में गजक, मूंगफली और रेवड़ी खरीदने में लोग काफी व्यस्त दिखे जबकि लोग आपस में लोहड़ी की बधाई भी देते रहे। इसके अलावा बुधवार को घाटी में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा और इस मौके पर घाटी में परंपरागत पकवान बनेंगे और मेहमानवाजी का दौर चलेगा। घाटी के हर घर में खिचड़ी-घी, भल्ले बनाए जाएंगे और मेहमानों को परोसे जाएंगे। खासकर इस पर्व के दौरान विवाहित बेटियों के मायके में आने की प्रथा है और उन्हें ये परंपरागत व्यंजन परोसे जाते हैं। ऐसे में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भी घाटी के लोगों ने मंगलवार को ही तैयारियां कर ली हैं। बाजार से आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए काफी भीड़ जुटी रही और दिनभर खरीदारी का दौर चलता रहा। घाटी के बुजुर्ग तुले राम, राम दयाल और पूने राम का कहना है कि मकर संक्रांति पर परंपरागत व्यंजन बनाने की परंपरा रही है। भले ही लोगों के खान पान में तेजी से बदलाव आ रहा है लेकिन यह पर्व ऐसा है जिस दौरान परंपरागत व्यंजनों की खुशबू घाटी में बिखरती है। लोग आज भी इस परंपरा का निर्वहन बड़े उत्साह के साथ करते हैं।
विज्ञापन

जूब देकर लेंगे आशीर्वाद
मक्रर संक्रांति के पर्व की खासियत यह है कि इस दिन हर महिला-पुरुष और बच्चे अपनों से बड़ों को जूब देकर चरण स्पर्श करते हैं। इसके माध्यम से बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा है जो आज भी चली आ रही है। घाटी के लोग इस पर्व को पूरी परंपरा के अनुसार मनाते आ रहे हैं। लिहाजा, घाटी में बुधवार को इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें