कुल्लू। सप्ताहभर के दौरे पर निकले देवता खुडीजल का पटारना गांव में देवता पटारनी नाग से मिलन हुआ है। देवता का दूसरा पड़ाव पटारना गांव में था। सैकड़ों लोगों के लाव लश्कर के साथ देवता जलोड़ी क्षेत्र के खनीवी गांव के दौरे पर हैं।
यहां पर पांच देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन होगा। कारदार शेर सिंह ने कहा कि पैदल यात्रा के बाद देवता वीरवार शाम को पटारना से खनीवी गांव पहुंचे है। उन्होंने कहा कि एक भक्त ने देवता को अपने घर बुलाया है। संवाद