फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फिर बढ़ीं दुश्वारियां... दो नेशनल हाईवे समेत 11 सड़कें बंद, छह बसें भी फंसीं

Thu, 20 Feb 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के पलचान के समीप बर्फ के बीच स्कूल की तरफ जाते स्कूली छात्र।-संवाद
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा बंद, सड़कें अवरुद्ध होने से सवारियों को कई किमी पैदल करना पड़ा सफर
विज्ञापन

मैदानों में झमाझम बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बर्फबारी-बारिश से आम लोगों की दुश्वारियां फिर बढ़ गई हैं। वीरवार सुबह से मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
ताजा बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है। विभिन्न रूटों पर गईं एचआरटीसी बसें फंस गई हैं। स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में परेशान होना पड़ा। बर्फबारी के बाद हाईवे-305 अवरुद्ध होने से निगम की छह बसें फंस गई हैं। जिला कुल्लू में दो हाईवे के साथ लोक निर्माण विभाग की 11 सड़कें ठप हो गई हैं। इस कारण लोगोंं को कई किलोमीटर पैदल सफर कर घर जाना पड़ा। खासकर सवारियों को जलोड़ी दर्रा को पैदल ही आर-पार करना पड़ा।
विज्ञापन

कुल्लू डिपो की कुल्लू-बागासराहन और कुल्लू-दलाश रूट की दो बसें फंसी हैं, जबकि रामपुर डिपो की एक बस कुल्लू में फंसी है। बंजार के मिहाच, ठैसंर और खौली में भी एक-एक बस जाम हो गई है। एचआरटीसी ने कुल्लू से एक बस को रवाना किया था, मगर घियागी से आगे सड़क पर बिछी बर्फ के कारण बस आगे नहीं जा सकी।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के लिए एनएच बहाल करना चुनौती
महाशिवरात्रि के मौके पर एनएच विभाग के लिए हाईवे-305 को बहाल करना एक चुनौती होगा। महाशिवरात्रि के लिए लोगों को घर जाना है। 21 फरवरी से लेकर एक-दो मार्च तक सवारियों की भारी भीड़ रहेगी। लोक निर्माण बंजार के अड्डा प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि बर्फबारी से निगम की छह बसें फंस गई हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि मौसम खुलते ही घियागी और आनी की तरफ से खनाग से मशीनरी लगातार हाईवे को बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि में सवारियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें