फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पारंपरिक हौरन नृत्य ने जीता मेहमानों का दिल

Thu, 20 Nov 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
14 मील में सो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में कुल्लू के पारंपरिक हौरन नृत्य को प्रस्तुति देते कलाक
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यशाला में अधिकारियों को कुल्लवी संस्कृति से रूबरू करवाया
विज्ञापन

लोकगीतों और मुखौटों के साथ नृत्य कर किया अधिकारियों का मनोरंजन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पतलीकहूल के 14 मील में स्पेन रिजॉर्ट में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से अधिकारियों को कुल्लवी संस्कृति से भी रूबरू करवाया गया।
वीरवार को कार्यशाला के पहले दिन हुए उद्घाटन समारोह के बाद देश के 24 राज्यों से आए अधिकारियों के सामने हौरन नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिला भाषा विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल्लू के एक सांस्कृतिक दल ने कुल्लू का पारंपरिक हौरन नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक ढोल-नगाड़ों, करनाल और शहनाई की स्वरलहरियों के बीच कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों और मुखौटों के साथ नृत्य कर मेहमानों का खूब मनोरंजन किया। इस नृत्य को बाहरी राज्यों से आए अधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया। दो दिवसीय कार्यशाला में देश के 24 राज्यों के 72 और प्रदेश के भी 72 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें