फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जठाली के सिर पर सींग लगाकर निभाई परंपरा

Sat, 20 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में दियाली उत्सव में मशाले निकालकर मनाते लोग।-संवाद
विज्ञापन
मुख्यालय के साथ काईस में मनाया गनेड़ उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। मुख्यालय के साथ लगते काईस में गनेड़ उत्सव मनाया गया। गनेड़ में देव परंपरा का निर्वहन किया गया। जठाली को मेंढ़े के सींग लगाकर मूसल पर बिठाया गया।
विज्ञापन

लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पहले काईस में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। शाम करीब 4 बजे काईस में गनेड़ मनाई गई। माता दशमी वारदा के जठाली को मूसल पर बिठाया गया। देव वाद्ययंत्रों की धुनों पर परंपरा निभाई गई। इसके बाद अश्लील जुमले भी एक निश्चित स्थान पर आकर बोले गए। गौर रहे कि खराहल सहित ऊझी घाटी में दियाली उत्सव का बीते शुक्रवार से आगाज हो गया है। अब जगह-जगह देवी-देवताओं के सम्मान में दियाली होगी। माता दशमी वारदा के कारदार एवं जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि गनेड़ में परंपराओं का निर्वहन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता दशमी वारदा से आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें