फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास की लहरों के बीच राफ्टिंग का रोमांच

विज्ञापन
कुल्लू के ब्यास नदी की लहरों के बीच रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कुल्लू, मनाली पहुंच रहे हैं। ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है, जिससे पर्यटन कारोबार में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

ब्यास में बबेली से बाशिंग के बीच का राफ्टिंग ट्रैक सबसे अधिक लोकप्रिय बना हुआ है। इस ट्रैक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ प्रशिक्षित गाइडों की निगरानी में राफ्टिंग करवाई जा रही है, ताकि पर्यटक सुरक्षित ढंग से एडवेंचर का आनंद ले सकें। सोमवार को दिनभर राफ्टिंग पॉइंटों पर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। कई सैलानी ब्यास की शीतल जलधारा के किनारे बैठकर प्राकृतिक वादियों का आनंद लेते नजर आए।
स्थानीय पर्यटन कारोबारियों मुकेश शर्मा, सुरेश, दीपक, विनोद ठाकुर और ललित ठाकुर का कहना है कि सीजन की शुरुआत उत्साहजनक रही है और आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। राफ्टिंग संचालकों के अनुसार, अनुकूल मौसम के चलते ब्यास नदी का जलस्तर भी एडवेंचर गतिविधियों के लिए उपयुक्त बना हुआ है। जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि विभाग बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में जुटा है, ताकि यहां आने वाले सैलानियों को सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें