फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नए स्वरूप में दिखेगा देवता थान का मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
देव विधि-विधान से हो रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन

कड़े देव नियमों में बंधे देवलु और कारीगर
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। घाटी के थरमाण गांव में अधिष्ठाता देवता थान का मंदिर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। मंदिर का कार्य देव विधि-विधान के अनुसार हो रहा है। कार्य के दौरान देवलु औरर कारीगर भी कड़े देव नियमों में बंधे हुए हैं। काम करते समय महज एक वक्त में ही खाना देवलु और मिस्त्री को मिल रहा है। मंदिर में ही उनके रहने की पूरी व्यवस्था की गई है। सभी देवलु और कारीगर धोती पहनकर मंदिर का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

गर्भगृह में मुख्य पत्थर की स्थापना देवता के पंडित महेश शर्मा ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्म मुहूर्त में की। देवता के आदेश के अनुसार मंदिर का काम छह नवंबर 2025 से गांव थरमाण में किया जा रहा है। मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता अमर ठाकुर, कारदार भोला राम, पुजारी अनिश भंडारी ने कहा कि छह नवंबर से देव विधि के अनुसार मंदिर का काम आरंभ किया था। मंदिर निर्माण में 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। मंदिर निर्माण कमेटी के प्रधान रूप सिंह, महासचिव रूम सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष अनूप ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य जयचंद,रविद्र शर्मा, पूर्व उपप्रधान अरविंद लाला, संजय राणा ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हारियान और श्रद्धालु स्वेच्छा से अनुदान दे रहे हैं। एक माह के भीतर मंदिर का काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें