कुल्लू के बागन पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रभावित लोगों का उपचार करते हुए।-संवाद
दवाएं और प्राथमिक उपचार किट वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के बागन गांव के प्रभावित एक सप्ताह से जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। 27 परिवारों अपने आशियाने छोड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण और रिश्तेदारों के घरों में शरण ले रहे हैं।
सड़क सुविधा से भी प्रभावित अभी वंचित हैं। एक सप्ताह बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भूस्खलन की चपेट में आए बागन गांव पहुंची। टीम ने करीब 30 से अधिक प्रभावित ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा।
प्रभावितों को प्राथमिक उपचार किट के अलावा दवाएं भी वितरित की गईं। महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शांति देवी ने कहा कि रविवार को बागन गांव में प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के उपचार के अलावा दवाएं और प्राथमिक उपचार किट प्रदान की गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना शर्मा के निर्देशानुसार प्रभावित गांव में स्वास्थ्य टीम में पहुंची। टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रागिनी शर्मा, आशा ठाकुर तथा आशा कार्यकर्ता देवकला आदि उपस्थित रहीं।