फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने खूब सराहा नाटक का मंचन

Fri, 02 May 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ब्यास स्कूल में नाटक का मंचन का लुत्फ उठाते स्कूली छात्र।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। कहानियों की कहानी नाटक की दसवीं प्रस्तुति व्यास पब्लिक स्कूल कुल्लू में हुई। रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर की ओर से अभिनीत एवं निर्देशित एकल अभिनय की प्रस्तुति को विद्यार्थियोंं ने खूब सराहा।
विज्ञापन

एक्टिव मोनाल संस्था की ओर से चलाए जा रहे रंगमंच गांव गांव आंगन आंगन अभियान के तहत घाटी के 14 स्कूलों में इस नाटक का मंचन किया जा रहा है। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे शेर, चीते, भेड़िये और सियार जैसे चरित्रों का अभिनय कर रहे केहर को देखकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। कहानियों की कहानी में तीन कहानियों को केहर सिंह ने बड़ी संजीदगी से पिरोया है। इस प्रस्तुति में छोटे बच्चों का मनोरंजन पूरी तरह से होता है। अध्यापक और बड़े बच्चे प्रस्तुति की गहराई को महसूस करते हुए हमारे समाज में वर्तमान में चल रही नशे की समस्या, धर्मों के आपसी टकराव और जात-पात जैसे मुद्दों से रूबरू हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें