फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंधड़ से थमी रफ्तार, धूल-अंधड़ ने लोगों को किया बेहाल

विज्ञापन
रोहतांग की पहाड़ी में हुई ताजा बर्फबारी। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में शनिवार दोपहर अचानक अंधड़ चलने से आधे घंटे तक जनजीवन की रफ्तार थम गई। दोपहर करीब दो बजे जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हवाएं चलने लगीं। उड़ती धूल-मिट्टी ने लोगों को खासा परेशान किया। हालात ऐसे बने कि लोग बचाव के लिए दुकानों, अस्पताल, बस स्टैंड और बाजारों में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

यह स्थिति करीब ढाई बजे तक बनी रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधड़ का असर ढालपुर मैदान में भी देखने को मिला, जहां पीपल जातर उत्सव के लिए सज रही दुकानों और लगाए जा रहे टेंट और डोम का कार्य बाधित हो गया। तेज हवाओं के कारण कई दुकानों की चद्दरें और तिरपाल उड़ती नजर आईं।
शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानों और कार्यालयों के बाहर लगे होर्डिंग भी गिर गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। उधर, ऊझी घाटी और बाह्य सराज के कई इलाकों में ओलावृष्टि होने की खबर है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू में शाम करीब छह बजे बारिश भी शुरू हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें