फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जवानों ने सीखा रस्सी के सहारे पहाड़ी पर चढ़ना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पर्वतारोहण दल के लिए प्री-एवरेस्ट एवं प्री-माउंट ल्होत्से अभियान तथा रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में 15 दिनों तक यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, खराब मौसम और बर्फबारी के बीच जवानों को रस्सी के सहारे तीखी ढलान वाली पहाड़ी पर चढ़ने और उतरने का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में कुल 18 जवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में एडवांस स्नो एवं आइस क्राफ्ट, ग्लेशियर ट्रैवल तकनीक, क्रेवास रेस्क्यू, फिक्स्ड रोप प्रबंधन, हिमस्खलन जागरूकता, उच्च हिमालयी अनुकूलन, अभियान योजना एवं लॉजिस्टिक्स, उच्च ऊंचाई चिकित्सा प्रबंधन तथा कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व एवं टीम समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। कहा कि खराब मौसम के कारण प्रशिक्षण सोलंगनाला में दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें