फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेहमानों से गुलजार हो गईं रोहतांग की बर्फीली वादियां

Wed, 29 Oct 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बर्फ में मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
मनाली के मालरोड पर भी बढ़ी चहलकदमी, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

बंजार के सोझा, जलोड़ी दर्रा, तीर्थन, पार्वती घाटी में भी बढ़ी पर्यटकों की आमद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध कुल्लू-मनाली में अब सैलानियों की तादाद उमड़ रही है। मनाली के माल रोड से लेकर रोहतांग की बर्फीली वादियां गुलजार हो गई हैं।
इसके अलावा पर्यटकों की आवाजाही बंजार के सोझा, जलोड़ी दर्रा, तीर्थन के साथ पार्वती घाटी में बढ़ने लगी है। सैलानियों की भीड़ से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में हुई ताजा बर्फबारी पर्यटन के लिए वरदान बन गई है। रोहतांग दर्रा के साथ लाहौल के कोकसर, ग्रांफू, सिस्सू और अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। खासकर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में रौनक बनी हुई है। यहां रोज सैकड़ों पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग में बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। रोहतांग की ढलानों में सैलानी स्कीइंग के साथ बर्फ के बीच अठखेलियां कर मस्ती कर रहे हैं। पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर और अनूप ठाकुर ने कहा कि स्नो पॉइंटों में हुई बर्फबारी से कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा के बाद बर्फबारी से पर्यटकों ने मनाली का रुख किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विंटर सीजन अच्छा रहेगा। कसोल साडा बैरियर के संचालक राकेश महाजन ने कहा कि पिछले सप्ताह के मुकाबले मणिकर्ण में रोजाना करीब 300 पर्यटक वाहन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में पर्यटकों की ऑक्यूपेंसी में 25 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें