फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसडीएम ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

विज्ञापन
निरमंड में कारोबारियों के सा​थ बैठक करते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। व्यापार मंडल निरमंड की विशेष बैठक वीरवार को चंडी माता सराय भवन में एसडीएम जगदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

एसडीएम ने समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, सचिव सन्नी दनियाल सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष सपना शर्मा और उपाध्यक्ष कौशिक कौशल ने भी बैठक में भाग लिया।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम का टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया। बैठक में आगामी माह आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली मेले के सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा और महासचिव सन्नी दनियाल ने मेले के आयोजन के लिए व्यापार मंडल की ओर से हरसंभव आर्थिक और अन्य सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें