फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश के पानी से तालाब बन गईं कुल्लू की सड़कें

Wed, 06 Aug 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
ढालपुर चौक में सड़क पर पानी, बंद चैंबर को बहाल करते हुए नगर परिषद के मजदूर। संवाद
विज्ञापन
कई दुकानों में भी घुसा पानी, लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एक बार फिर बारिश के चलते शहर की सड़कें तालाब बन गई हैं। निकासी नालियां ब्लॉक हो गई हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
मंगलवार रात को सुबह तक जिला मुख्यालय के आसपास जमकर बारिश हुई। इससे क्षेत्र में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह करीब 6:00 से 8:00 बजे के बीच कुल्लू में मूसलाधार बारिश हुई। नालियों में काफी मात्रा में पानी और मलबा आ गया। जगह-जगह निकासी नालियां बंद पड़ गईं। पानी सड़क पर आ गया। ऐसे में कई स्थानों पर तालाब जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर शहरी क्षेत्र में बारिश से स्थिति खराब रही। हालांकि उसके बाद दिन के समय मौसम साफ हुआ और धूप भी खिली लेकिन सुबह के समय भारी बारिश होने के कारण जन-जीवन प्रभावित रहा। कुल्लू के ब्यासा मोड़ और पेट्रोल पंप के बीच निकास नाली बंद होने के कारण पानी सड़क पर आ गया और दुकान के भीतर पानी घुस गया। इससे दुकानदार को नुकसान पहुंचा है। इसी तरह की स्थिति लोअर ढालपुर में भी बनी रही। यहां भी निकासी नालियों में आया पानी और मलबा सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें