फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग कस्बा, जिला अस्पताल सड़क 15 तक रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। केलांग कस्बा और जिला अस्पताल सड़क पर कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। ऐसे में दोनों सड़कें 15 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेंगी। उपमंडल दंडाधिकारी केलांग कुनिका ऐकर्स ने बताया कि लोक निर्माण विभाग दोनों सड़कों पर दो सितंबर से निर्माण कार्य शुरू करेगा। निर्माण के दौरान आम जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इन मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अवधि में यातायात को निर्धारित वैकल्पिक सड़कों से संचालित किया जाएगा। वाहन चालक बिलिंग से जिला अस्पताल-पुलिस लाइन सड़क का उपयोग कर सकेंगे। शाकस नाला से ताशी देलेक होटल-टाउन रोड तथा दुर्गा माता मंदिर से ताशी देलेक होटल-टाउन रोड के माध्यम से भी आवागमन किया जा सकेगा। उन्होंने आम जनता से निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन का सहयोग करने और निर्धारित वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें