फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर से कॉलेज चौक तक सड़क होगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से पहले शहर की सड़कों को बेहतर बनाने का काम शुरू हो गया है। ढालपुर चौक से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के मुख्य प्रवेश द्वार तक अस्पताल सड़क की टारिंग की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 750 मीटर लंबी सड़क को चकाचक करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इससे शहर में रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इसके आसपास क्षेत्रीय अस्पताल, जिला न्यायालय, तहसील कार्यालय, मिनी सचिवालय और उपायुक्त कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार, विद्यार्थी और आम लोग सफर करते हैं। सड़क की हालत बेहतर होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत और टारिंग से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की टारिंग का काम शुरू करने से आवाजाही आसान होगी। अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि ढालपुर से कॉलेज चौक तक सड़क को चकाचक करने का शुरू किया गया है। इस सड़क की मरम्मत पर करीब 25 लाख का बजट खर्च किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें