फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन में एक भी सड़क बहाल नहीं कर पाया पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में तीन दिन से लोक निर्माण विभाग की 51 सड़कें बंद हैं। तीन दिन में लोक निर्माण विभाग एक भी सड़क बहाल नहीं कर पाया है। मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की पोल खोल दी है। एक तरफ विभाग बरसात के लिए पूरी तैयारी की बात कर रहा है, वहीं सड़कों के बंद होने से न केवल निगम की बसों की आवाजाही ठप है बल्कि लोगों का आना-जाना कठिन हाे गया है।
विज्ञापन

लोगों को बरसात के मौसम में पैदल ही अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ रहा है। जिले में नौ और दस जुलाई को हुई बारिश से जिले की 51 सड़कें अवरुद्ध हैं। इसमें सबसे अधिक 27 सड़कें बाह्य सराज आनी-निरमंड की शामिल हैं। इसके अलावा बंजार में 17, कुल्लू में चार और मनाली की तीन सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर न तो बसें चल रही हैं और न ही छोटे वाहन दौड़ रहे हैं। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि एनएचएआई सहित लोक निर्माण विभाग को सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें