फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ‘आंगनबाड़ी केंद्र शियाड़ी में भरा जाए सहायिका का पद’

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के आंगनबाड़ी केंद्र शियाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त है। इससे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र तक लाने ले जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

केंद्र में बच्चों की देखरेख में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पद तीन महीने से रिक्त है। अभिभावकों को अपना कामकाज छोड़कर स्वयं केंद्र तक जाना पड़ रहा है।
लोगों ने जिला प्रशासन और विभाग से केंद्र में सहायिका का पद भरने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों हीरू, ज्ञानू, भाग चंद, मोहन लाल, सोहन, मोती राम, प्रेम सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि सहायिका के पद भरा जाए। उधर सीडीपीओ बंजार चंबा देवी का कहना है कि सहायिका का पद भरने के लिए विभाग की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही पद को भरा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें