फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तुंग-शरूंगर सड़क की बदहाल स्थिति बनी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। सड़कें भाग्यरेखाएं होती हैं, विकास में इनका अहम योगदान होता है, लेकिन जब सड़कें बदतर स्थिति में हो तो ये परेशानी बन जाती हैं। तीर्थन घाटी की तुंग-शरूंगर सड़क भी बदहाल है। नौ किलोमीटर कच्ची सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ऊबड़-खाबड़ सड़क में गड्ढों की भरमार है। अप्रैल और जून में क्षेत्र से सब्जियां और मटर निकलना शुरू होेंगे तो खस्ताहाल सड़क से मंडियों तक पहुंचाना भी चुनौती से कम नहीं है। नौ किलोमीटर सड़क की खस्ताहालत इस कद्र है कि तुंग से शरूंगर तक पहुंचने में करीब एक घंटा लग जाता है। मार्ग पर बसें नहीं चलती हैं। अन्य गाड़ियां भी अपने जोखिम पर इस सड़क पर चलती हैं। वर्ष 2025 की आपदा के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। ऐसे में सड़क को सुधारने के लिए अभी तक न तो प्रशासन और न ही सरकार ने ध्यान दिया है। ग्रामीणों की आगामी सीजन के लिए चिंता बढ़ गई है।

सड़क पर जाने से कतराते हैं टैक्सी वाले
सड़क की खस्ताहालत को देखते हुए टैक्सी वाले भी जाने से कतराते हैं। टैक्सी चालक इस सड़क में अक्सर जाने से मना कर देते हैं। वाहन चालकों की मानें तो खस्ताहाल सड़क में कमाई से अधिक गाड़ियों का नुकसान अधिक होता है।
विज्ञापन


...
सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत चकाचक किया जाएगा। इस पर करीब सात करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसके बाद काम शुरू किया जाएगा।
-राजेश, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

क्षेत्र में अधिकतर लोगों की कमाई का साधन कृषि है। फसलें जब समय पर सुरक्षित मंडियों तक नहीं पहुंचेंगी तो इसका नुकसान लोगों को झेलना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग जल्द ही सड़क की सुध ले ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
-संजय शर्मा, ग्रामीण
..

बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर वाहन चलाना और भी मुश्किल भरा होता है। कच्ची सड़क में हादसों का भी डर रहता है। तुंग-शरूंगर सड़क को सुधारने के लिए प्रयास तेजी से किए जाएं। ग्राम पंचायत शिल्ली की सैकड़ों की आबादी सड़क से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

-हरीश शर्मा, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें