कुल्लू। कसोल स्थित मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट के प्रभावी संचालन को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने की। उन्होंने कसोल और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा कचरा प्रबंधन को अधिक कारगर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।। उन्होंने विशेष रूप से विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अलावा, क्षेत्र में स्वच्छता शुल्क व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए बल्क वेस्ट जनरेटरों (व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व होटलों) को चिह्नित किया जाएगा, ताकि उनसे नियमानुसार शुल्क लिया जा सके। एडीएम ने ग्रामीण विकास विभाग को कसोल एमआरएफ प्लांट तक सड़क की बेहतर व्यवस्था के लिए ठेकेदार से तत्काल वार्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही प्लांट परिसर में अतिरिक्त बिजली मीटर लगाने, शौचालय निर्माण तथा आवश्यक प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने को कहा। इस दौरान जिला योजनाकार घनश्याम शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
...
अभी क्या है व्यवस्था
समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को नियमित करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान योजना के तहत मणिकर्ण क्षेत्र से रोजाना तथा कसोल से एक दिन छोड़कर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण किया जा रहा है। कूड़े-कचरे को घरद्वार से उठाया जा रहा है।
0000