फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मरीज से साढ़े तीन घंटे का रूम चार्ज 32,450 वसूला

Mon, 16 Jun 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के लिए लगे 550 रुपये, निजी अस्पताल ने थमाया 33,000 रुपये का बिल
विज्ञापन

सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा निजी अस्पताल का बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते हाथीथान क्षेत्र में स्थापित एक नामी निजी अस्पताल का बिल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल बिल के अनुसार मरीज से महज साढ़े तीन घंटे के उपचार का रूम चार्ज ही 32,450 रुपये वसूला गया है। मरीज का बिल 33,000 का बना है। इसमें रूम चार्ज 32,450 और इन्वेस्टिगेशन चार्ज 550 रुपये है।
हालांकि, अस्पताल में मरीज को उपचार के लिए 15 जून को सुबह 08:32 बजे भर्ती किया गया था। दोपहर 12:02 बजे मरीज का उपचार कर उसे डिस्चार्ज (छुट्टी) कर दिया गया। इस अवधि के बीच हुए उपचार पर उतना खर्चा नहीं आया, जितना मरीज से रूम चार्ज अस्पताल प्रबंधन ने वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग इस बिल को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अस्पताल के स्टाफ से बिल बनाने में गलती हुई है। अस्पताल प्रबंधन को इसमें सुधार करना चाहिए था। वहीं, कुछ का तर्क है कि जिले के एक निजी अस्पतालों में कुछ ही घंटों के उपचार के बाद मरीज को मोटा बिल थमा दिया जाता है। ऐसे अस्पतालों पर सरकार और प्रशासन को रोक लगा देनी चाहिए। ज्यादातर लोग नसीहत दे रहे हैं कि उपचार करवाना है तो सरकारी अस्पतालों में करवाओ। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा निशुल्क टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। बहरहाल, बिल गलती से बना है या इसमें कोई गड़बड़झाला है। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें