फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता के जयकारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में शनिवार को 11वां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन पेश का माहौल भक्तिमय बना दिया। माता के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। जागरण कमेटी के रविंद्र राणा, कुशाल नेगी और रविंद्र परमार ने कहा कि भुंतर में जागरण किया जाता है।
विज्ञापन

इसके लिए मां की पावन ज्योति ज्वालाजी (कांगड़ा) से लाई गई थी। पावन ज्योति का भव्य स्वागत न्यू एयरपोर्ट गेट पर किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। भजन गायक विक्की सोनी और मनीषा ठाकुर ने माता की भेंटें गाईं। अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। कुल्लू में इस साल हुई प्राकृतिक आपदा के लिए जागरण में विशेष पूजा-अर्चना की गई। रविवार को भुंतर में भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता से आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें