फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भगत सदन के विद्यार्थियों ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली

Thu, 23 Oct 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के जगतसुख में नशा मुक्त भारत के तहत रगोंली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग तंबाकू युवा अभियान 3.0 कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों विभाग जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, आनी, बंजार, नग्गर और निरमंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगतसुख में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय के तीन सदनों भगत, सरोजनी और गांधी के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। भगत सदन के विद्यार्थियों ने सबसे सुंदर रंगोली बनाकर प्रथम, गांधी सदन ने द्वितीय और सरोजनी सदन ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रवक्ता विनोद, रूमसिंह, आदर्श भूषण, विनोद गुलेरिया, निखिल, रूप लाल, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें