नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने वीरवार को कुल्लू-मनाली वामतट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि वामतट सड़क क्षेत्र के हजारों लोगों के अलावा पर्यटकों और बागवानों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि आगामी सेब सीजन को देखते हुए विभाग का विशेष ध्यान वामतट सड़क की स्थिति सुधारने पर है। उन्होंने बताया कि सड़क को बेहतर बनाने के लिए विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। संवाद