मनाली विधानसभा क्षेत्र के बांहाग में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्ष
सोलंगनाला। स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को बाहंग में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उन स्थानों का दौरा किया जहां ब्यास के कटाव और बाढ़ से नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सुरक्षा दीवार लगाने के कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों और विभागीय टीम को आदेश दिए कि जिन क्षेत्रों में खतरा अधिक है, वहां किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। सुरक्षा के सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान
विभाग की पूरी तकनीकी टीम भी उनके साथ मौजूद रही और चल रहे कार्यों की तकनीकी समीक्षा की गई।
महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि बाहंग क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। इस मौके पर शनाग पंचायत प्रधान सलोनी नेगी, उपप्रधान दिनेश, गोकुल चंद, कर्म चंद, केहर सिंह, नंद लाल तथा जल शक्ति विभाग से सहायक अभियंता दीक्षांत शर्मा उपस्थित रहे। संवाद