फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंत्री ने किया एकलव्य स्कूल कुकुमसेरी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने उदयपुर प्रवास के दौरान एकलव्य विद्यालय कुकुमसेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस दौरान स्थानीय विधायक अनुराधा राणा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उदयपुर पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री जगत सिंह नेगी तथा विधायक अनुराधा राणा का स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे भी उपस्थित रहे। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा की और संगठन की मजबूती के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदम को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें