फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सर्दियों की आहट से गरमाया बाजार, रोजाना 1.5 करोड़ का कारोबार

Thu, 23 Oct 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव से लगी अस्थाई मार्केट में गर्म कपड़ो की खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।-संवा
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर अस्थायी बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करने के लिए उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

कंबल, रजाई, जैकेट, स्वेटर, शॉल, जूते और बर्तन की खरीद करने पहुंच रहे हैं लोग
अस्थायी बाजार में सुबह नौ से लेकर रात नौ बजे तक जुट रही हजारों लोगों की भीड़
रोशन ठाकुर

कुल्लू। दशहरा के रंग फीके पड़ते ही कुल्लू के ढालपुर अस्थायी बाजार में सर्दी की रौनक ने चारों ओर खुशी के रंग बिखेर दिए। सुबह नौ से लेकर रात नौ बजे तक हजारों की भीड़ गर्म कपड़ों और घरेलू सामान की खरीद में जुटी है जिससे रोजाना 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार इस बाजार को पर्व से भी बड़ा बना रहा है।
हर दिन तीन जिलों के ग्रामीण सर्दियों का सामान खरीद रहे हैं। सुबह के समय जिला मुख्यालय आने वाली ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी और निजी बसें भरकर आ रही हैं। लोग कंबल, रजाई, जैकेट, स्वेटर, शॉल, जूते और बर्तन की खरीद कर रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक अस्थायी बाजार में कुल्लू के अलावा लाहौल और मंडी जिले के द्रंग, बालीचौकी, गाड़ागुशैणी से लोग भी काफी संख्या में आ रहे हैं। इस बार अक्तूबर के पहले सप्ताह ही पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में लोग सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रजाई और कंबल बेचने आए मंजीत सिंह, गुजरात से गर्म कपड़ों के व्यापारी कालीचरण, मोहित और प्रेम ने कहा कि दशहरा में लोग गर्म कपड़े सबसे अधिक खरीदते हैं। दशहरा खत्म होने के 15 दिन बाद भी हजारों की भीड़ उमड़ रही है।


दशहरा के 15 दिन बाद भी अस्थायी बाजार में रोज 2,500 से 3,000 लोग रोज खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। हर व्यक्ति 5,000 रुपये तक खरीद करता है। ऐसे में दशहरा के अस्थायी बाजार में रोज एक से 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। - लोकेया सिसोदिया,अर्थशास्त्री
विज्ञापन


स्थायी बाजार के कारोबार हो रहा प्रभावित
दशहरा के अस्थायी बाजार का असर स्थानीय कारोबारियों पर पड़ रहा है। गर्मी के मौसम के कारण शहर के दुकानों में खरीदारी न के बराबर हो रही है। हालांकि इस बार दशहरा उत्सव समिति ने अस्थायी बाजार के व्यापारियों को 32 दिनों का समय दिया है जबकि पहले 20 दिन का समय होता था। 12 दिन का समय अतिरिक्त बढ़ाने से स्थानीय कारोबारियों को करोड़ों को नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यापार मंडल कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि दशहरा समिति को व्यापारियों को 15 दिन का ही समय देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें