फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली की लड़ियों की चमक में फीकी पड़ी मिट्टी के दीयों की रोशनी

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर बाजार में दीपावली के मौके पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली पर कभी घर आंगन की रोशनी बढ़ाने वाले मिट्टी के दीये आधुनिकीकरण से जंग लड़ रहे हैं। विद्युत संचालित लड़ियों और अन्य सामान के आगे मिट्टी के दीयों की महक फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। दिवाली के लिए परंपरागत वस्तुओं की खरीददारी के स्थान पर आधुनिक विद्युत संचालित वस्तुएं अधिक बिक रही हैं। इससे परंपरागत वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों और हस्त शिल्पियों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

दीये और मिट्टी के बर्तन का कारोबारी दीपक कुमार का कहना है कि वह पंद्रह वर्षों से मिट्टी के बर्तन का कारोबार कर रहे हैं लेकिन इनकी मांग साल-दर साल घटती जा रही है। परंपरागत हस्तशिल्प पहले से ही मशीनीकरण से जंग लड़ रहा है। आने वाले चार-पांच सालों में भी यदि इसी तरह की उपेक्षा होती रही तो इस कारोबार पर संकट के बादल छा जाएंगे।
पवन कुमार का कहना है कि पिछले पांच सालों में परंपरागत वस्तुओं की मांग में काफी कमी आई है। कई कारोबारियों ने तो हस्तकला को छोड़कर दूसरा व्यवसाय अपनाना भी शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ विद्युत संचालित लड़ी और अन्य सजावट के सामान की अच्छी खासी मांग है। बाजार में 45 फीट की लड़ी 300 रुपये में मिल रही है। लोग भी दीये के स्थान पर लड़ी खरीदना पसंद कर रहे हैं। मिट्टी से बने दीये साधारण 40 रुपये में 12 मिल रहे हैं। रंग लगे दीये 60 रुपये में 12 और डिजाइन के साथ 80 रुपये में 12 दीये मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें