फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कलोग-शिल्ली से हिमरी-कोयल सड़क होगी चकाचक

विज्ञापन
नित्थर की कलोग-शिल्ली-हिमरी-कोयल सडक़ का सुधारीकरण कार्य शुरू। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)।
विज्ञापन

नित्थर उपतहसील की कलोग-शिल्ली से हिमरी-कोयल सड़क का 14.40 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। सड़क की दशा संवरने से तीन पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत 15.74 किलोमीटर लंबी सड़क पर टारिंग, पैरापिट समेत सुरक्षा दीवार लगेगी।
शिल्ली पंचायत के हजारों ग्रामीण कलोग-शिल्ली से हिमरी-कोयल सड़क के पक्के होने का इंतजार कर रहे थे। सड़क की दशा सुधरने से न सिर्फ शिल्ली पंचायत के गांव धमोटा, दोगरी, तिरमिधार, गवाह, बागीधार, सुमा, लटोग, बेगश, बशला और कलोग को लाभ मिलेगा, जबकि दुराह पंचायत और गड़ेज पंचायत के ग्रामीण भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानों को सेब समेत अन्य नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। शिल्ली पंचायत के प्रधान कीमम राम डोगरा ने बताया कि पंचायत के लोगों की लंबे समय की मांग पूरी हुई है। ग्रामीणों ने इसका श्रेय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और पूर्व विधायक किशोरी लाल को दिया। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा ने कहा कि सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क के कार्य को उत्तम गुणवत्ता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें