फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विशेषज्ञ चिकित्सकों प्रमाण-पत्र के लिए देखी पात्रता

Sat, 05 Apr 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल बोर्ड में 20 दिव्यांजनों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू स्थित दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र में मेडिकल बोर्ड का आयोजन हुआ। अप्रैल के पहले शनिवार को मेडिकल बोर्ड में दस्तावेजों का सत्यापन किया और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांजनों की दिव्यांगता पात्रता को जांचा। शनिवार को मेडिकल बोर्ड में जिले के 20 दिव्यांजनों का स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में दिव्यांजनों के लिए महीने में दो बार मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जाता है। पहले और अंतिम शनिवार को दस्तावेजों का सत्यापन करने के अलावा दिव्यांजनों की पात्रता की विशेषज्ञ चिकित्सक जांच करते हैं। पात्रता के आधार पर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए उनका चयन करते हैं। इस बार शनिवार के दिन अस्पताल में मेडिकल बोर्ड लगा और दिव्यांजनों की सुविधा के लिए चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इनमें मेडिसिन, सर्जन, नेत्र रोग, शिशु रोग, ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा डीए डिसेबिलिटी भी शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मेडिकल बोर्ड में अपनी ड्यूटी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें