फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण

Wed, 25 Jun 2025 04:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा प्रदेश का युवा : शेरा नेगी
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी कुल्लू ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल और पेपर लीक के आरोपों पर कांग्रेस सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं कुल्लू सदर के प्रत्याशी रहे शेरा नेगी ने कहा कि प्रदेश में 15 जून को आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर गड़बड़ी की परतें खुल रही हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की ओर से कई केंद्रों में नकल, अव्यवस्था और प्रश्नपत्र लीक होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पूरे मामले में कांग्रेस सरकार की चुप्पी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

पालमपुर में परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो चुका है, गिरफ्तारियां भी हुई हैं। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से पूछती है कि क्या युवाओं के भविष्य की कोई कीमत नहीं है। जब एक समोसा कांड पर सीबीआई जांच हो सकती है तो इस बड़े घोटाले की जांच से आप क्यों डर रहे हैं। इस परीक्षा प्रक्रिया की सीबीआई या किसी स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से जांच करवाई जाए। जिन परीक्षा केंद्रों पर आरोप लगे हैं, वहां की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, उपस्थित कर्मियों की सूची और दस्तावेजों को जब्त किया जाए। अगर गड़बड़ी सिद्ध होती है तो परीक्षा को रद्द कर दोबारा निष्पक्ष परीक्षा करवाई जाए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने की मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वर्तमान में प्रदेश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता है, आम आदमी पार्टी आवाज उठाएगी।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें