फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटन कारोबार बढ़ाने के लिए नई योजना बनाकर तोहफा देगी सरकार

Sat, 15 Mar 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के लोगों को खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधरने, ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की भी आस
विज्ञापन

लोग बोले- पार्किंगों का विस्तार और ट्रैफिक पुलिस का अलग थाना मनाली में खोलने से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन कारोबारियों को राज्य सरकार के बजट से काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि सरकार पर्यटन कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाकर कारोबारियों को तोहफा देगी।
खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने के साथ ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंगों का विस्तार और ट्रैफिक पुलिस का अलग पुलिस थाना मनाली में खोलने की भी लोगों को आस है।
विज्ञापन


मनाली में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधा के अभाव में पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग की कमी इसकी मुख्य वजह है। साथ ही पुलिस जवान कम होने से यातायात नियंत्रण मुश्किल हो जाता है। सरकार के बजट को अब पर्यटन कारोबारी उम्मीद भरी निगाह से देख रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को आस है कि सरकार उन्हें इस बार निराश नहीं करेगी।


मनाली ही नहीं, पूरे हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सरकार देश की नामी कंपनियों को आमंत्रित करे। पर्यटन का प्रचार-प्रसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा तो पर्यटन बढ़ेगा। - रोशन ठाकुर, निवर्तमान उपाध्यक्ष, होटलियर एसोसिएशन


यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। कुल्लू से मनाली तक फोरलेन बनाने के साथ ही रांगड़ी और फोरलेन पुल के ऊपर फ्लाईओवर बनाए जाने चाहिए। बजट में होटलों के लिए नई गाइडलाइन में भी रियायत मिले। - गौतम ठाकुर, पर्यटन कारोबारी


सरकार के बजट से काफी उम्मीद है। मनाली में ट्रैफिक जाम कि समस्या के समाधान के लिए शहर की पार्किंगों के विस्तार को बजट मिले। पर्यटन स्थलों हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली और वशिष्ट समेत सभी संपर्क सड़कों की हालत सुधारी जाए। - मनोज लारजे, अध्यक्ष, नगर परिषद मनाली
विज्ञापन




मनाली में ट्रैफिक जाम सबसे गंभीर समस्या है। हालांकि, सीजन में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाते है लेकिन यदि शिमला की तर्ज पर मनाली में अलग से ट्रैफिक पुलिस का थाना खुल जाए तो ऑफ सीजन में भी इस समस्या से निजात मिल जाएगी। - गजेंद्र ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें