पेंशनरों की सरकार से समस्याओं के समाधान के लिए बैठक बुलाने की मांग
शीतला माता मंदिर सरवरी में हुई बैठक में बनाई सचिवालय के घेराव की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने के लिए 17 दिसंबर से पहले जेसीसी का गठन कर बैठक बुलाई जाए जिससे लंबित समस्याओं का हल हो सके।
चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिला मुख्यालय के सरवरी स्थित शीतला माता मंदिर में हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू ब्लाॅक की बैठक हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान शिमला में होने वाले सचिवालय के घेराव को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमके गुप्ता ने की। उनके साथ प्रदेश, जिला और ब्लॉक के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णय का स्वागत किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जेसीसी का गठन कर बैठक जल्द बुलाई जाए। साथ ही उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी आग्रह किया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों की पेंशन और अन्य समस्याओं का समाधान के लिए बैठक बुलाई जाए। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि दशहरा उत्सव में उन्होंने पानी के बिल माफ करने की घोषणा की थी लेकिन उसके बाद भी लंबित बिल आ रहे हैं, इसका भी समाधान किया जाए।
जिला स्तर पर पेंशनरों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से भी बैठक बुलाने की मांग की है। एसपी से आग्रह किया है कि लोरन सड़क पर वाहनों को लेकर उचित कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा, संगठन सचिव हेमा शर्मा, संयुक्त सचिव सुदर्शन मिश्रा, प्रचार सचिव माधो कैलाश शर्मा, जयगोपाल शर्मा, जिला महासचिव बलदेव शर्मा, वित्त सचिव रूप चंद, जगरनाथ, देवी सिंह, दुनीचंद, बुधराम, मीरा ठाकुर, इंदिरा ठाकुर, कांता राणा, अमर भारती, ठाकुर सिंह, मोती राम, दोत राम और कमला देवी उपस्थित रहे।