फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जनसहयोग से सुरक्षित हुआ दो बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला। ग्राम पंचायत प्रीणी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रीणी के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने जनसहयोग से मानवता की मिसाल पेश करते हुए दो अनाथ बच्चों का आर्थिक भविष्य सुरक्षित किया है। सामूहिक प्रयासों से बच्चों के नाम पर जमा फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की राशि उन्हें दिलाई गई, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रीणी में अध्ययनरत वैशाली और कन्हैया के माता-पिता का निधन हो चुका है। उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए करीब 2.50 लाख रुपये की एफडी उनके नाम पर जमा थी, लेकिन उस पर लगभग 75,500 रुपये का बैंक ऋण बकाया होने के कारण यह राशि जारी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में बच्चों का आर्थिक भविष्य अनिश्चित बना हुआ था।
जब इस स्थिति की जानकारी विद्यालय की अध्यापिका तारा और ग्राम पंचायत प्रीणी की प्रधान मृदुला ठाकुर को मिली तो उन्होंने जनसहयोग अभियान शुरू किया। समाज से सहयोग की अपील पर ग्रामीणों, समाजसेवियों और अन्य दानदाताओं ने खुलकर मदद की और करीब 1.69 लाख रुपये की राशि एकत्रित की।
विज्ञापन

एकत्रित धनराशि से सबसे पहले बैंक का बकाया ऋण चुकाया गया। ऋण समाप्त होने के बाद बच्चों के नाम पर जमा एफडी की पूरी राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई। इस पहल से न केवल दोनों बच्चों का आर्थिक भविष्य सुरक्षित हुआ, बल्कि समाज ने यह भी साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। अध्यापिका तारा ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर सभी चिंतित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें