फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सम्मान पाकर शशांक मॉडल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Fri, 02 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के शशांक मॉडल स्कूल गोजरा में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते नकुल खुल्ल्र। संवाद
विज्ञापन
स्कूल के सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से खूब बांधा समां
विज्ञापन

बागवानी क्षेत्र में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित नकुल ने नवाजे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की ऊझी घाटी के शशांक मॉडल स्कूल गोजरा में शुक्रवार को 30वां वार्षिक समारोह मनाया गया। इस दौरान बागवानी के क्षेत्र में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरंतक शर्मा और प्रबंध निदेशक लक्ष्मी शर्मा ने उनका भव्य स्वागत किया और कुल्लवी परंपरा के अनुसार सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम के बाद स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं, जबकि नाटी ने सबका मन मोहा।
इसके बाद नकुल खुल्लर ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ..नशा छोड़ो और सपने जोड़ो का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। नशे से दूर रहकर ही जीवन में सफलता और अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे विद्यार्थियों में रियांशिका, तान्या, उर्वशी, उत्कर्ष, मोहित, अनिका, अक्षत, प्रियल भारती, रचित ठाकुर, विवान राय, हर्षिता, टीना, रुद्र, प्रांजल, नोरमा देवी, मान्यता ठाकुर, नक्श कुमार और रोहन शामिल हैं। इसके अलावा अदिति, ताशया नेगी, कृतिका, अंकित संध्या, अभिनव, तान्या, लविश, रोहण ठाकुर, साक्षी ठाकुर, सौम्या ठाकुर, अनन्या ठाकुर, रिया और इशिता शामिल हैं। खेलों में किरण राशपा, अदिति, ताशया नेगी और सावित्री को इनाम दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें