राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फोजल में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने के बाद चर
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने जिले में 12वीं और दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 134 केंद्र बनाए हैं। वीरवार को जमा दो के करीब 5,000 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। वहीं दसवीं कक्षा का म्यूजिक विषय का पेपर था। हालांकि इमसें विद्यार्थियों की संख्या कम है। फिर भी विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे ही विद्यार्थी ठंड के बीच परीक्षा केंद्रों में पहुंच गए थे, जबकि परीक्षा 9:45 बजे आरंभ हुई। इससे पहले विद्यार्थियों की परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने जांच की। मोबाइल, बैग और अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
अंग्रेजी विषय की परीक्षा सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए शिक्षकों के साथ सीसीटीवी का पहरा भी रहा। विद्यार्थी अंशुल, वैभवी, आरती, नेहा, अर्निका, मोहन लाल, रितेश ने कहा कि अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र बेहद आसान रहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पूछे गए सवालों को हल करने में समय अधिक लगा।
इसका कारण सवालों का आसान होना रहा। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त होकर परीक्षा देने का मंत्र शिक्षकों ने कक्षाओं में दिया था। उसी पर अमल कर परीक्षा दी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के सातों शिक्षा खंडों में 134 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
000