कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ ने सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की नृशंस हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन, प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल चंद नेगी, एसपी सागर, सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग लीला डोगरा, चिंतपूर्णा संगठन सचिव मनोरमा डोगरा, जिला कुल्लू पेंशनभोगी संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह ठाकुर, शहरी कुल्लू इकाई के अध्यक्ष तेज सिंह ठाकुर, भुंतर के अध्यक्ष ओंकार दत्त शर्मा, मनाली के अध्यक्ष नील चंद, बंजार के अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, जिला मंडी पेंशनभोगी संघ के अध्यक्ष शारदा नंद शर्मा ने कहा कि एक सिरफिरे व्यक्ति ने जिस प्रकार से सरेआम इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है, उससे पूरा प्रदेश स्तब्ध है। लोग अपनी स्कूल और कॉलेज के लिए घर से निकलने वाली बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर अपराधी को जल्द फांसी की सजा दी जाए जिससे दिवंगत बिटिया सिया गुलेरिया को न्याय मिल सके।