फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क तक पहुंच गए थे कब्जे, प्रशासन ने हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में एक बार फिर कब्जों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सरवरी और शीतला माता मंदिर के आसपास तहसीलदार कुल्लू की अगुवाई में प्रशासन ने कब्जे हटाए। साथ ही कब्जों को लेकर निशानदेही भी की गई। पुलिस और दल-बल के साथ मौके पर पहुंची टीम से हड़कंप मच गया। नगर परिषद ने कब्जाधारकों को अपना कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर के समय तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव की अगुवाई में पुलिस, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद कुल्लू सहित अन्य विभागाें के अधिकारी कब्जा हटाने के लिए पहुंचे। ढालपुर के भुटटी चौक से होते हुए टीम शीतला माता मंदिर की ओर बढ़ी। शीतला माता मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क को कब्जों से बेहद तंग कर दिया था।
यहां पर सड़क की आठ और नौ मीटर के हिसाब से निशानदेही की गई। ढालपुर भुट्टी चौक से लेकर शीतला माता मंदिर तक सड़क को आठ और नौ मीटर के हिसाब से चौड़ा किया गया। इसके बाद टीम ने तीन मकानों के छज्जे जो आगे किए थे, उन्हें भी हटाया। पांच चारपाई को भी हटाया गया। दो जगहों पर लोगों ने मकान की सीढि़यां सड़क तक लगा दी थीं, इन्हें भी हटाया गया। सरवरी और शीतला माता मंदिर के आसपास दो मामले ऐसे भी आए, जहां पर कब्जा करने के लिए लोहे का जंगला भी लगा था। पिछले दिनों भी नगर परिषद ने कुल्लू शहर में इस तरह का अभियान चलाया था। अब एक बार फिर से कब्जे हटाने की मुहिम शुरू होने से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

...

कुल्लू में देखने में आ रहा है कि लोग सड़क के किनारे, बजरी, लकड़ी रख रहे हैं। उसे लोग छह महीने से हटाते नहीं है। बेतरतीब तरीके से लोग सड़क तक अतिक्रमण कर रहे हैं, जिसे हटाया जाएगा। प्रशासन की ओर से एक सप्ताह तक इस अभियान को जारी रखा जाएगा। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन

-हरि सिंह यादव, तहसीलदार कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें