फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षा मंत्री ने एकलव्य स्कूल की सुविधाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के दौरे के दौरान उदयपुर स्कूल में निरिक्षण के लिए कक्षा में पहुंचे ​शिक्षा मंत्री 
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को लाहौल दौरे के दौरान उदयपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्हें भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।उदयपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के समक्ष शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। मंत्री ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश ने देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस दौरान लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा भी मौजूद रहीं।
....
त्रिलोकीनाथ और मृकुला देवी मंदिर में किए दर्शन
लाहौल दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रसिद्ध त्रिलोकीनाथ मंदिर और मृकुला देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें