फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाटक से दिया तनावमुक्त रहने का संदेश

Sat, 11 May 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाली के मिशन अस्पताल में मनाया गया। नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षुओं ने नाटक के माध्यम से तनावमुक्त रहने, रक्तचाप को नियंत्रित रखने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीजीआरई मनाली के वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. सुधांशु शेखर मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए हमें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। रोटरी क्लब मनाली ने मिशन अस्पताल में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नर्सिंग प्रमुख प्रभजोत गोस्वामी, ममता शर्मा और निर्मला देवी को सम्मानित किया गया। मिशन अस्पताल मनाली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अलेक्जेंडर फिलिप ने कहा कि मेपल लीफ हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा, क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू और चामुंडा नर्सिंग कॉलेज कुल्लू की प्रशिक्षु नर्सों ने जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से तनाव और स्ट्रोक के बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें