फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिडिंबा, बिजली महादेव सहित जिले में 500 मंदिरों के खुलेंगे कपाट

विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में माता हिडिंबा मंदिर का फाइल फोटो - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। राज परिवार की दादी कहे जाने माता हिडिंबा, भगवान रघुनाथ के साथ देवाधिदेव बिजली महादेव सहित जिले के 500 मंदिरों के कपाट वीरवार को खुलेंगे। मंदिरों के कपाट खुलने से श्रद्धालु अपने आराध्य देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। जिला में कई ऐसे में धार्मिक पर्यटक स्थल हैं जहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी आते हैं। इसमें खासकर मनाली स्थित माता हिडिंबा, भगवान रघुनाथ, बिजली महादेव, सरयोलसर, लाहौल के उदयपुर में त्रिलोकीनाथ मंदिर आदि शामिल हैं। वहीं तीन महीनों से रुके हुए देव कारज भी अब पूरे होंगे। देवरथ भी ढोल-नगाड़ों के साथ देवालयों से बाहर निकलेंगे। कोरोना के चलते देव कारज रुके हुए थे। जिससे कारकूनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। गौर रहे कि कोरोना में सरकार ने मंदिरों को बंद कर दिया था। जिसके चलते जिला में देवताओं के कई मेलों को भी रद्द करना पड़ा। देवी-देवताओं के देवरथ भी देवालयों से बाहर नहीं निकले। कई लोगों ने अपने घर में देवता बुलाना था। पूरी तैयारी के बावजूद वे देवता अपने घर में नहीं बुला सके। कुल्लू में देउली के अवसर देवता मेहमान बनकर श्रद्धालु के घर जाते हैं। अब कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु अपने घर में देवता को भी बुला सकेंगे। इसके साथ ही मंदिरों में हवन, पाठ आदि भी होंगे। कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदियां वीरवार से हटने को लेकर देव समाज के जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। हालांकि मंदिरों में लोगों को कोरोना नियमों का ध्यान रखना होगा। इस संबंध में जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण चौहान ने कहा कि कारदार संघ ने प्रदेश सरकार के समक्ष मांग रखी थी कि मंदिरों को खोला जाए। कुल्लू जिला के देवी-देवताओं के पास कई देव कार्य होते हैं। मंदिर बंद रहने से देव कार्यों को निपटाने में परेशानी आ रही थी लेकिन अब पाबंदी हटने के बाद देव कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें